जिलाधिकारी भोजपुर ने शाहपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भोजपुर: जिलाधिकारी श्री तनय सुलतानिया ने आज शाहपुर अंचल अंतर्गत गंगा नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवइनिया गांव में गंगा के तेज बहाव से हो रहे कटाव की स्थिति का जायज़ा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटाव-निरोधी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, राहत शिविरों में आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए। साथ ही, संभावित रूप से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष जवइनिया गांव के 29 परिवारों को भूमि पर्चा प्रदान किया गया था, जबकि 59 परिवारों को ₹1.2 लाख की दर से गृह क्षति मुआवजा दिया गया था। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे गंगा नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें और जिन परिवारों को सुरक्षित स्थान प्रदान किया गया है, वे वहीं निवास करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी (जगदीशपुर), बाढ़ प्रमंडल बक्सर के अभियंता, बीडीओ, सीओ शाहपुर, बहोरनपुर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#DisasterManagement #FloodRelief #BochpurAdministration #BiharCMO #Shahpur #GangaRiver

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *