जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया रावण दहन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

छपरा (सारण)। विजयदशमी पर्व के मौके पर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण ने राजेन्द्र स्टेडियम स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को हर परिस्थिति में सतर्क व मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में लोग रावण वध कार्यक्रम में शामिल होते हैं, ऐसे में सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

एसएसपी ने कहा कि रावण दहन के दौरान अगर किसी को कोई समस्या हो या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9931036406 पर सूचना दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने स्थल पर बैरिकेडिंग, एंट्री व एग्जिट प्वाइंट और फायर ब्रिगेड सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की भी समीक्षा की।

#SaranPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #HainTaiyaarHum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *