जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्वाचन प्रक्रिया की दी जानकारी

पूर्णिया
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सोमवार को पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद, पूर्णिया जिला से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन पर भी जोर दिया गया।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।
