जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया डिस्पैच सेंटरों की तैयारी का जायजा
निर्वाचन कार्य में सतर्कता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश

नालंदा | संवाददाता
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, नालंदा श्री कुंदन कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ स्थित पैरोमातो सोमरी कॉलेज में अवस्थित 171 अस्थावां डिस्पैच सेंटर एवं सोगरा हाई स्कूल में अवस्थित 172 बिहारशरीफ डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों डिस्पैच सेंटरों में की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदानकर्मियों की सुविधा, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक सपोर्ट, वाहन पार्किंग में प्रवेश एवं निकास द्वार की उचित व्यवस्था, साथ ही पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और पार्टी मिलान की प्रक्रिया जैसे सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूरा किया जाए ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
#ECISVEEP #CEOBihar #NalandaAdministration #BiharElections2025
