जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ठाकुरगंज क्षेत्र का किया निरीक्षण,विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


किशनगंज, जिला पदाधिकारी किशनगंज श्री विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार (आईपीएस) द्वारा ठाकुरगंज क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, आम जनता की समस्याओं के समाधान, यातायात व्यवस्था तथा सरकारी कार्यों के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित क्षेत्र भ्रमण करें और जनता से संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
प्रशासन की इस सक्रियता से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के इस पहल की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *