जिले के सभी थानों में हुई रोल कॉल व समीक्षा बैठक पुलिस अधिकारियों व जवानों की उपस्थिति रही अनिवार्य

मुंगेर, 31 अगस्त। जिले के सभी थानों में रविवार को प्रतिदिन की तरह रोल कॉल व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को सुदृढ़ करना तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा करना रहा।
बैठक में थानाध्यक्षों द्वारा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया –
- आगंतुक पंजी की समीक्षा : थाने में आने वाले आम लोगों की समस्याओं का सही तरह से निवारण हो रहा है या नहीं, इसकी बारीकी से जांच की गई।
- महिला हेल्प डेस्क पंजी : महिला शिकायतों के त्वरित समाधान और संवेदनशील मामलों पर प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
- कुर्की-वारंटों की समीक्षा : लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
- नियमित पेट्रोलिंग की जानकारी : असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में लगातार गश्ती के आदेश दिए गए।
थाना स्तर की बैठकों में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व व्यवहारिक रवैया अपनाएं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था की मजबूती ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। थानों की नियमित समीक्षा और रोल कॉल से कार्य संस्कृति में अनुशासन और पारदर्शिता दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
