जेलों में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर, 10 दिसम्बर 2025।
शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा एवं विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में आज विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार संरक्षण, बंदियों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विधिक सहायता से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने मानवाधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और बंदियों को उपलब्ध कानूनी सहायता एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम उपरांत जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कारा परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदी दरबार की कार्रवाई भी संपादित की गई, जिसमें बंदियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को सुना गया और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कारा प्रशासन एवं प्रबंधन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा जेल में संचालित सुधारात्मक एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा निर्मित मंजूषा पेंटिंग एवं काष्ठ-हस्तशिल्प को आगंतुक पदाधिकारियों को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया, जिसे अधिकारियों ने सराहा।

#Bhagalpur #CentralJailBhagalpur
#HumanRightsDay #ManavadhikarDiwas
#NawalKishorChaudhary #DistrictAdministrationBhagalpur
#BhagalpurPolice #LegalAwareness
#DLSA #PrisonReform
#ManjushaArt #Handicraft #BiharNews
#DistrictAdministrationPatna #DMdarbhanga
#MadhubaniAdministration #MadhepuraAdministration
#JEEVIKABihar #DistrictAdministrationBanka

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *