टिकारी प्रखंड बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

गया। टिकारी प्रखंड ने जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के गुरुवार को टिकारी लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह का आयोजन टिकारी प्रखंड के राज इंटर स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर तथा उत्साहवर्धक नारों के बीच सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टिकारी प्रखंड ने जिस तरह जिला स्तर पर अपना परचम लहराया है, उससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। समारोह में शामिल अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
