डीएम तुषार सिंगला ने विकास भवन जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

बेगूसराय । जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कार्य एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास भवन में हो रहे जीर्णोद्धार कार्य समयसीमा के भीतर और मानकों के अनुरूप पूरे होने चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्माण स्थल की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों के परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य के दौरान भी स्वच्छ एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे।

@iprdbihar
#Begusarai #DRDA #BiharAdministration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *