डीएम नवदीप शुक्ल ने किया जागरूकता रथ का शुभारंभ, खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की जानकारी देंगे रथ

बाँका,
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) एवं जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) ट्रस्ट की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को बाँका जिला प्रशासन की ओर से विशेष जागरूकता रथ की शुरुआत की गई। समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी बाँका, श्री नवदीप शुक्ल (भा.प्र.से.) ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया।
यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा और आम लोगों को डीएमएफ ट्रस्ट फंड से संचालित विकासपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्द्धन तथा खनन प्रभावित इलाकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।
इस अवसर पर डीएम नवदीप शुक्ल ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह खोली है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी और पारदर्शी क्रियान्वयन से आम लोग इसका लाभ उठा पाएँगे।
कार्यक्रम में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े अधिकारीगण, खनन विभाग के पदाधिकारी तथा समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।
#DMF #PMKKKY #Banka
#IllegalMining #MinesAndGeologyDept
Nitish Kumar | Vijay Kumar Sinha
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
