डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री-सह-गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर डॉ. प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण की महान धरोहर हैं। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और आदर्शों से परिपूर्ण था। देशहित में उनकी सेवाएं आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कार्यक्रम में गृह विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा बिहार पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान डॉ. प्रसाद के योगदानों को याद करते हुए उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की गई। राजकीय सम्मान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *