तंदूरी भट्टी के भीतर छिपा तहखाना, 2600 पिस/468 लीटर विदेशी शराब जब्त

गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनएच-27 स्थित बल्थरी चेक पोस्ट पर की गई जांच के दौरान विभाग ने 2600 पिस (कुल 468 लीटर) विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में उपयोग की जा रही टाटा इंट्रो पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि तस्करों ने शराब छिपाने के लिए तंदूरी रोटी बनाने वाली एक भट्टी के अंदर गुप्त तहखाना तैयार कर रखा था। इसी तहखाने में दिल्ली से लाई गई भारी मात्रा में शराब को छिपाकर मुजफ्फरपुर भेजने की कोशिश की जा रही थी।

उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा के निर्देश पर की गई इस विशेष जांच अभियान में उत्पाद विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता बरती और गाड़ी की गहन तलाशी के बाद यह बड़ी खेप बरामद की।

विभाग द्वारा बरामद शराब, वाहन तथा गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *