दरभंगा में दो नए थानों का शुभारंभ

दरभंगा : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को जिलाधिकारी दरभंगा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने संयुक्त रूप से नदी थाना एवं उजुआ थाना का लोकार्पण किया।

लोकार्पण समारोह के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नए थानों के खुलने से स्थानीय लोगों को पुलिसिंग सेवाओं का लाभ नजदीक ही मिलेगा। अब छोटी से छोटी समस्या और आपात स्थिति में ग्रामीणों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन थानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नए थानों की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में पुलिस बल की परेड, थाना प्रांगण का निरीक्षण और थानेदारों को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि “मिथिला क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा” ही पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar की ओर से यह जानकारी साझा की गई।

#HainTaiyarHum #BiharPolice #Mithila

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *