दरभंगा में माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

दरभंगा में माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान का ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में आयोजित किसान संगोष्ठी में भाग लिया और किसानों को संबोधित किया। उन्होंने मखाना बोर्ड की स्थापना के बाद मखाना खेती के क्षेत्र विस्तार और जागरूकता पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने बिहार के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि मखाना, कतरनी चावल, मगही पान, मक्का, चाय आदि उत्पादों की देश-विदेश में मांग है, और बिहार की प्रतिभा भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में सक्षम है।

 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार में मखाना निर्यात कार्यालय की स्थापना के लिए वाणिज्य मंत्रालय से चर्चा की जाएगी, जिससे मखाना उत्पादकों को वैश्विक बाजार में बेहतर अवसर मिल सकें।

 

इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, सांसद गोपालजी ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने किसानों की आय दोगुनी करने और राज्य के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *