दशहरा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लखीसराय पुलिस अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति गठित

लखीसराय | संवाददाता

आगामी पर्व दशहरा को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समितियों का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक थाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, धर्मगुरु और अन्य सम्मानित लोगों को शामिल करते हुए समिति का गठन किया गया है। इन समितियों का उद्देश्य पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकना है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे समय-समय पर समिति की बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और लोगों को शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे बड़े पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहेगा और जिले की शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लखीसराय पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और छोटी से छोटी सूचना भी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि “लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *