दूसरे चरण के मतदान हेतु चुनाव सामग्री का वितरण सम्पन्न

पश्चिम चंपारण।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान के लिए जिले के डिस्पैच सेंटर पर चुनावकर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को क्रमवार ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट, नियंत्रण इकाई सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वितरण कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान दल को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

वितरण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी लगातार निगरानी में मौजूद रहे।

दूसरे चरण की मतदान तिथि : 11/11/2025
“वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार”

#biharelections2025
#biharvidhansabha2025
#ElectionDay
#ElectionCommissionOfIndia

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *