नई दिल्ली में अमित शाह–नीतीश कुमार की आत्मीय भेंट, ‘विकसित बिहार’ को लेकर साझा संकल्प

नई दिल्ली।
बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय के बाद आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह से बिहार के जनप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें बिहार के समग्र विकास, सुशासन और केंद्र–राज्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि “विकसित बिहार” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल के कारण बिहार में आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति संभव हो रही है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने एनडीए को मिले जनादेश को बिहार की जनता का विश्वास बताते हुए कहा कि यह जीत सुशासन और विकास की नीतियों की जीत है। वहीं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस भेंट में आगामी विकास परियोजनाओं, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि एनडीए सरकार बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ती रहेगी।

यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे स्पष्ट संदेश गया है कि एनडीए नेतृत्व बिहार के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और आने वाले समय में राज्य को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
#NDA4Bihar #NewBihar #AmitShahJi #NarendraModiJi #NitishKumarJi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *