नगर पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

भागलपुर।
जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।

जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें फरियादियों द्वारा रखी गईं। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनता दरबार के आयोजन से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों को अपनी बात सीधे अधिकारियों तक रखने का अवसर मिल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *