नवगछिया में पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नवगछिया, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की शिकायतों की जन सुनवाई की गई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, साइबर अपराध, थाना स्तर की लंबित शिकायतों समेत विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक परिवादी की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के जनता दरबार आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करें, ताकि आम नागरिकों का विश्वास पुलिस पर और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *