नवनियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण, एसपी ने लिया जायजा

समस्तीपुर पुलिस केंद्र समस्तीपुर में नवनियुक्त सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुशासन, शारीरिक दक्षता, कानून से संबंधित प्रावधानों तथा पुलिस सेवा की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है।
इस बीच, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणरत सिपाहियों से बातचीत की और उनकी प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की रूपरेखा और अनुशासन के मानकों की विस्तार से समीक्षा की।
एसपी ने कहा कि नवनियुक्त जवान बिहार पुलिस की रीढ़ हैं और उन्हें आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सिपाहियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण केंद्र में इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षक गण भी मौजूद रहे।
