नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, कदाचार पर सख्ती

नवादा।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर तैनात पुलिस बल की स्थिति, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कदाचार में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में परीक्षार्थियों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई। केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें। साथ ही, अभिभावकों और असामाजिक तत्वों की अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, गश्ती दल की सक्रियता और निरंतर निगरानी के जरिए निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर परीक्षार्थी को सुरक्षित, निष्पक्ष और तनाव-मुक्त माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे
