नव नियुक्त प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को आईजी मगध ने दिए व्यवहारिक प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण निर्देश

औरंगाबाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर किया मार्गदर्शन
औरंगाबाद। आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), मगध क्षेत्र, गयाजी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, औरंगाबाद का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों (SI Trainees) से मुलाकात कर उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
आईजी महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और जिम्मेदारी का कार्य है। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कानून के प्रति निष्ठा को पुलिसकर्मी के मूल गुण बताते हुए कहा कि जनता के साथ शालीन व्यवहार और निष्पक्ष कार्यशैली ही पुलिस की असली पहचान है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी कानूनी प्रक्रियाओं, अनुसंधान की बारीकियों, जनसंपर्क, और आधुनिक पुलिसिंग के तरीकों पर विशेष ध्यान दें, ताकि भविष्य में वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह कार्यक्रम Bihar Police के “Hain Taiyar Hum” अभियान के तहत पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#HainTaiyarHum #aurangabadpolice #BiharPolice #औरंगाबाद
