नव वर्ष सांस्कृतिक मेले में बच्चों का उत्साह चरम पर, दौड़ व देशभक्ति प्रतियोगिता ने मोहा मन


रिपोर्ट : शयामानंद सिंह | भागलपुर
नववर्ष 2026 के अवसर पर शहर के कला केंद्र में आयोजित नव वर्ष सांस्कृतिक मेले में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सीनियर और जूनियर वर्ग के बालक–बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा परिसर उमंग, जोश और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीनियर बालक वर्ग में तेजस कुमार ने प्रथम, आनंद कुमार ने द्वितीय एवं सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में निशा कुमारी प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय तथा शांभवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर बालक वर्ग में आदर्श राय प्रथम, शुभम श्री द्वितीय और श्रेयांश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सौम्या मिश्रा ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय एवं संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिता में ट्रैक जज की भूमिका विजयलक्ष्मी, एम.एम. खान, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, सुमित और राजेश ने निभाई।

इसके अलावा देशभक्ति गीत प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। सीनियर ग्रुप में प्रथमेश झा प्रथम, शांभवी झा द्वितीय और सौम्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर ग्रुप में डांस वर्मा ने प्रथम, अनु श्री ने द्वितीय और अरुण कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं प्रोफेसर योगेंद्र रहे। पुरस्कार वितरण प्रोफेसर फारूक अली द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत विविध संस्कृतियों का देश है और आपसी समरसता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संयोजन महबूब आलम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद तकी अहमद जावेद ने प्रस्तुत किया।

राहुल, संयोजक, नव वर्ष समिति, भागलपुर:
“नव वर्ष के अवसर पर बच्चों के लिए ऐसे आयोजन उन्हें सकारात्मक दिशा देते हैं। हमारा प्रयास है कि हर साल और भी बेहतर कार्यक्रम आयोजित हों।”

 

“खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।”
कुल मिलाकर नव वर्ष सांस्कृतिक मेला बच्चों के लिए यादगार साबित हुआ और शहरवासियों को नए साल की सकारात्मक शुरुआत का संदेश दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *