नाथनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता से मिला भरपूर समर्थन

भागलपुर: नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने सोमवार को अपने सबौर स्थित आवास से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान वे भूहालपुर, राघोपुर, गोसाईदासपुर, चंपानगर समेत कई क्षेत्रों में पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों, खासकर बुजुर्ग मतदाताओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखा गया।

प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने जनसमर्थन पाकर कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी शक्ति है। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से आम लोगों के सुख-दुख में साथ देते आए हैं। क्षेत्र की समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं, इसलिए उनकी प्राथमिकता जनता की तकलीफों को दूर करना होगी।

उन्होंने विशेषकर गंगा कटाव से प्रभावित किसानों और परिवारों की पीड़ा पर बात की और कहा कि अब तक कई नेताओं ने केवल वादे किए, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे कटाव नियंत्रण और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

मंडल ने किया समर्थन का आह्वान
जय प्रकाश मंडल ने जनता से 14 नवंबर को होने वाले मतदान में क्रमांक 10 ‘प्रेशर कुकर’ छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास और बदलाव का है, और जनता की ताकत से वे क्षेत्र को नई दिशा देंगे।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी कहा कि वे ईमानदार और जनसरोकार वाले प्रत्याशी को चुनकर नाथनगर को बेहतर बनाना चाहते हैं। अभियान में युवाओं और महिलाओं की भी भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *