नाथनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल ने मांगा जनता का समर्थन

अंतिम दिन तक जोरदार प्रचार, रूबी देवी ने की प्रशंसा

नाथनगर।
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश मंडल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “मुझे इस चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि मैं आप सबकी आवाज बन सकूं। सबौर प्रखंड से पहली बार उम्मीदवार के रूप में खड़ा हुआ हूं और हर सुख-दुख में आपके साथ हूं।”

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे संख्या 10 पर ‘प्रेशर कुकर’ छाप पर मतदान करें और विकास के नए अध्याय की शुरुआत करें।

इस मौके पर स्थानीय महिला रूबी देवी ने कहा कि “जयप्रकाश मंडल एक सच्चे जनसेवक हैं। बाढ़ के समय उन्होंने हमारे लिए शिविर में रहने, खाने और दवाई की बेहतर व्यवस्था की थी। इसलिए इस बार नाथनगर से हमें केवल जयप्रकाश मंडल ही चाहिए।”

चुनाव प्रचार के दौरान जयप्रकाश मंडल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने “जनता का उम्मीदवार” के नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *