नाथनगर में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

जदयू जिला अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

भागलपुर (नाथनगर) : आगामी विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड स्थित फुटबॉल मैदान, लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर का निरीक्षण रविवार को किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने किया।

निरीक्षण के दौरान सम्मेलन स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नाथनगर का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल सिद्ध होगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिनु बिहारी, विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, प्रदेश महासचिव किसान सहकारिता प्रकोष्ठ शिपु मंडल, जदयू नेता रामाशीष मंडल, प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ शंकर भानु, मनीष कुमार, आनंदी मंडल, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि एनडीए का यह सम्मेलन आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *