नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से स्नेहपूर्ण मुलाकात

राघोपुर, मकनपुर, रन्नूचक के विभिन्न गांवों का दौरा — जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से अभिभूत हुए जनसुराज प्रत्याशी अजय कुमार राय

नाथनगर। जनसुराज प्रत्याशी अजय कुमार राय ने नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर, मकनपुर एवं रन्नूचक पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से स्नेहपूर्ण मुलाकात की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ग्रामीणों ने अजय राय का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं रोजगार के क्षेत्र में उनके प्रयासों से आमजन को लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर अजय राय ने कहा, “क्षेत्रवासियों का असीम स्नेह, विश्वास और अपनत्व ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। यही स्नेह मेरा संबल है और यही शक्ति ‘विकसित नाथनगर’ के संकल्प का आधार बनेगी। मैं नाथनगर का बेटा हूँ और जनता का सेवक बनकर सदैव आपके बीच रहूंगा।”
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए “स्कूल का बस्ता” जैसी जनोन्मुखी योजनाओं के माध्यम से हर बच्चे तक शिक्षा का अवसर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुद्धिजीवी, महिला समूह एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर लोगों ने जनसुराज के विचार को नाथनगर के विकास की नई दिशा बताया।
#समृद्ध_नाथनगर | #नाथनगर_का_बेटा | #जनता_का_सेवक | #विकास_का_संकल्प | #जनसुराज | #स्कूल_का_बस्ता
