नाथनगर विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी राबिया खातून का जनसंपर्क अभियान तेज़, जनकल्याण योजनाओं की दी जानकारी

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी श्रीमती राबिया खातून ने अपने नेता के आह्वान पर नाथनगर की जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने “मां-बहन मान योजना”, रसोई गैस, बिजली समस्या, और विकलांग आयोग से संबंधित योजनाओं एवं मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।
राबिया खातून ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नाथनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा गरीब, वंचित, महिलाओं और दिव्यांगों के कल्याण के लिए समर्पित रही है।
जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने जनता को अवगत कराया कि अगर भविष्य में उन्हें अवसर मिला, तो वे इन योजनाओं को धरातल पर पूरी मजबूती से लागू करवाने का संकल्प लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मां-बहन मान योजना के तहत महिलाओं को सम्मानजनक सहयोग दिलाना उनका लक्ष्य है,
वहीं विकलांग आयोग के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे।राबिया खातून ने कहा कि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है, और इन मुद्दों को लेकर वे सरकार से लगातार सवाल करती रहेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ कई युवा कार्यकर्ता, स्थानीय समाजसेवी, महिला संगठन की सदस्याएं एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने का भरोसा भी जताया।
