नाथनगर से निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद मंडल ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों की लगी भीड़

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
नाथनगर (भागलपुर) : विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सोमवार को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई, जब निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद मंडल ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान कार्यालय परिसर में सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने “अरविंद मंडल ज़िंदाबाद” और “जनता का नेता कौन – अरविंद मंडल महान” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अरविंद मंडल ने कहा कि नाथनगर की जनता ने वर्षों से विकास की उम्मीद लगाई है, लेकिन अब तक वादे अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वे नाथनगर में विकास की नई कहानी लिखेंगे और क्षेत्र के हर तबके की आवाज़ बनेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका मकसद राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाना है, न कि पद या प्रतिष्ठा की दौड़।
