नाथनगर से लोजपा (रामविलास) ने मिथुन यादव पर जताया भरोसा, भागलपुर में हुआ भव्य स्वागत


रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र नाथनगर विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मिथुन यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मिथुन यादव के भागलपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मिथुन यादव का सम्मान किया और “लोजपा ज़िंदाबाद”, “मिथुन यादव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

इस अवसर पर मिथुन यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नाथनगर की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे भारी मतों से जीत दर्ज कर विधानसभा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नाथनगर क्षेत्र के विकास और युवाओं की बेहतरी के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिथुन यादव को समर्थन देने का संकल्प लिया और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *