निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के साथ-साथ पदाधिकारियों और कर्मियों को भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के सभागार में शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया, जिसमें आत्मबल, सकारात्मक सोच और कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों और विधि पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक श्री जितेंद्र सिंह गंगवार (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नवीन चंद झा और श्री मृत्युंजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की दिशा में काम करने के लिए न केवल कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, बल्कि पदाधिकारियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त करना उतना ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *