निपुण दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

जगदीशपुर। निपुण बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को निपुण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में निपुण बिहार की आकृति निर्माण की गई तथा लोगो की रंगोली बनाकर शिक्षा के इस नवाचार को दर्शाया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महोदय का विद्यार्थियों के नाम लिखा गया पत्र भी पढ़कर सुनाया गया, जिससे बच्चों एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र सहित शिक्षकगण — नवल किशोर पंजियारा, नीरज कुमार, भारती कुमारी, अभिनाश सरोज, बिंदु कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, मुरली कुमार मंडल, कौशिल्या कुमारी, पुष्पलता कुमारी एवं मिनाक्षी कुमारी — की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *