नेपाल से छोड़े गए पानी से मनसाही प्रखंड में बाढ़, फसल और जनजीवन प्रभावित

कटिहार/मनसाही : मनोज कुमार

नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण मनसाही प्रखंड के चितोरिरा पंचायत सहित आसपास के गांवों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से गांवों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि धान की तैयार खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से आने वाले दिनों में खरीफ की खेती पर भी बुरा असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को ऊँचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। कई परिवार सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। सड़क और पगडंडियों पर जलजमाव से आवागमन भी बाधित हो गया है।

पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र राहत कार्य नहीं शुरू किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *