नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का उपभोक्ता समाधान शिविर, सोमवार और शुक्रवार को मिलेगा लाभ

बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विजय बाबू पोखर स्थित कार्यालय में लगाया जाता है विशेष कैंप
मनोज कुमार शाह कटिहार
कटिहार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL), बिहार सरकार के उपक्रम द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर सेवा के उद्देश्य से नियमित रूप से उपभोक्ता समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य “सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवा प्रदान करना है।
जानकारी के अनुसार, यह विशेष कार्यक्रम प्रत्येक
➡️ सोमवार को अपराह्न 12:30 बजे से 02:00 बजे तक
➡️ शुक्रवार को अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक
आयोजित किया जाता है।
इसका आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, विजय बाबू पोखर स्थित बिजली कार्यालय में किया जाता है। शिविर के दौरान उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे—
बिल में गड़बड़ी,
मीटर से जुड़ी शिकायत,
नया कनेक्शन,
लोड बढ़ाने या घटाने,
लाइन फॉल्ट,
अन्य तकनीकी समस्याओं
का मौके पर समाधान करा सकते हैं।
कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, वे निर्धारित दिन और समय पर कार्यालय पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
यह पहल उपभोक्ता हित में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आम लोगों को समय पर राहत मिल रही है और बिजली सेवाओं में सुधार हो रहा है।
