पटना पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की सौगात

पटना मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी के साथ नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय एवं 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की गई। यह परियोजना बिहार पुलिस के जवानों के जीवनस्तर और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर आवास, स्वच्छ भोजन और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। नवीन पुलिस केन्द्र परिसर में निर्मित यह केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय जवानों को पौष्टिक, स्वच्छ और समयबद्ध भोजन उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी सेहत और कार्य क्षमता दोनों में सुधार होगा।
नव निर्मित 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त वेंटिलेशन और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। बैरक के रूप में एक सुंदर, स्वच्छ और उच्च स्तरीय आदर्श व्यवस्था बहाल होने से पुलिसकर्मियों को सम्मानजनक और आरामदायक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को “नए बिहार” की सोच के अनुरूप बताते हुए कहा कि इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और जनसेवा अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।
सरकार की यह पहल स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बिहार में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानव संसाधन के सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित कर राज्य सरकार सशक्त, सक्षम और आधुनिक बिहार के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
#NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar #BiharPolice #Policing #Patna #NitishKumar #BiharNews
