पटना पुलिस का फ्लैग मार्च: विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण बनाने की तैयारी तेज

पटना आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस पूरी सक्रियता के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रही है।

चुनाव के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज पटना पुलिस और अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम द्वारा भदौर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अपराजित लोहान ने किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। साथ ही, अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति दर्ज करवाते हुए यह संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की अपील:
“मतदाता निःसंकोच होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।”

@dm_patna @bihar_police @sp_rural_patna @BarhSdpo
#PatnaPolice #Bhadaurps #Flagmarch #Areadomination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *