पान तांती समुदाय की सभा में राजद प्रत्याशी जिया भाई को मिला समर्थन

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में आज ग्राम पंचायत बलुआचक पुरैनी के मुखिया एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के आवास पर पान तांती समुदाय की एक दिवसीय सभा आयोजित की गई।
इस सभा में सर्वसम्मति से राजद प्रत्याशी जेड हसन उर्फ जिया भाई को समर्थन देने की घोषणा की गई।सभा में IIP पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, उपाध्यक्ष शिशुपाल तांती, महासचिव पुष्पक कुमार पान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम आमिर हमजा सहित लगभग पाँच प्रखंडों के गणमान्य लोग, महिलाएँ एवं समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिया भाई ने हमेशा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए कार्य किया है। सभा में रवि कुमार राज, तौसीफ आलम, रोशन कुमार और संतोष कुमार समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे।
पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समुदाय ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।
