पीएम के परिभ्रमण के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों को मिला सम्मान

पूर्णिया जिले में 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिभ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत सोमवार को डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक (डिब्रीफिंग) की। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन, बिहार पुलिस, गृह विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
डीएम और एसपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।
