पीरपैंती में 2400 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास

भागलपुर जिले के पीरपैंती में प्रस्तावित 2400 मेगावाट क्षमता वाली ताप विद्युत परियोजना (3×800 मेगावाट) का शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री ने पूर्णिया से ऑनलाइन जुड़कर इस परियोजना की आधारशिला रखी।

पूर्णिया में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय मंत्री मौजूद रहे।

इधर, पीरपैंती के शिलान्यास स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल, पीरपैंती विधायक ललन कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, भागलपुर प्रमंडल आयुक्त हिमांशु कुमार राय, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, परियोजना अध्यक्ष नरेश गोयल, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणय कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी तथा मानिकपुर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र की ऊर्जा और विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन पर देखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *