पुर्णिया में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई — 32 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार


पूर्णिया, 7 नवम्बर 2025

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सदर मद्यनिषेध थाना की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

टीम ने मरंगा थाना क्षेत्र के सतकोदरिया स्थित राहुल धर्मकांटा के पास एक करकट शीट से बने घर (स्टोरेज प्वाइंट) पर छापेमारी कर कुल 32.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹39,000 बताई गई है।

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, पकड़े गए सभी अभियुक्तों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। स्टोरेज प्वाइंट को सील कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस बीच, प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

“मतदान अब बस चार दिन दूर — वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार।”

#PurneaPolice #BiharElection2025 #SVEEP #चलो_करें_मतदान #कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना #पूर्णिया_का_संकल्प_शतप्रतिशत_मतदान #VotersHelpline195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *