पुलिस अधीक्षक कटिहार ने की जनसुनवाई, 10 आवेदकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा आज दिनांक 29.12.2025 को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 10 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस से संबंधित शिकायतें एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित मामलों में उपस्थित अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास बनाए रखना आवश्यक है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को निडर होकर प्रशासन के समक्ष रखें, पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन कटिहार एवं बिहार पुलिस द्वारा लगातार जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
