पुलिस अधीक्षक कटिहार ने जनशिकायतों की सुनवाई की

15 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
कटिहार। मनोज साह
आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 15 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए समस्या के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बेझिझक पुलिस के समक्ष रखें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
