पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

मधेपुरा | संवाददाता
जन शिकायतों के त्वरित निवारण और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा उनके कार्यालय सभागार में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और थानों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएँ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का आदेश दिया तथा फरियादियों से कहा कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं सामने रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर genuine शिकायत पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।
मधेपुरा पुलिस द्वारा यह पहल जनसंपर्क को सशक्त करने और जनता का विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
#BiharPolice #MadhepuraPolice #PublicGrievance #JanShikayat #HainTaiyaarHum
