पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
एसएसपी ने स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी शोक सलामी

भागलपुर।
आज दिनांक 21 अक्तूबर 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा पुलिस केंद्र, भागलपुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एसएसपी ने शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और शोक सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस स्मृति दिवस पर उपस्थित अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को नमन किया और कहा कि उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर पुलिस बल हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा।
#BhagalpurPolice
#Bhagalpur
#BiharPolice
#HainTaiyarHum
