पूजा-अर्चना कर श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

भागलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजनों की पूजा-अर्चना कर गुरु पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना सत्र में हुई, जहाँ प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि गुरु ही वह शक्ति हैं जो हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

हमारे जीवन की प्रथम गुरु मां होती है, जो हमें जन्म से पहले अपने गर्भ में पालती है और जन्म के बाद भी जीवनभर मार्गदर्शन करती है। संकट की घड़ी में भी हमारे मुख से सबसे पहले ‘मां’ शब्द ही निकलता है।

अतः हमें प्रत्येक दिन इस प्रत्यक्ष ईश्वर और प्रथम गुरु का आदर करना चाहिए।मध्यान्ह भोजन के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्या, संध्या, मानवी, रुक्मिणी, शुभांसी, अनन्या, तन्नु, त्रिसा, साजन और अंशु ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर शिक्षकगण बिन्दु कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, नवल किशोर पंजियारा, नीरज कुमार, अभिनाश सरोज, मुरली कुमार मंडल, शाहिना खातून, कौशिल्या कुमारी, भारती कुमारी और वीवी नाहिदा सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *