पूर्णिया प्रक्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा

पूर्णिया।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलापूर्ति एवं संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री पंकज कुमार पाल, अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव (मुख्यालय) श्री नित्यानंद प्रसाद, विशेष सचिव श्री संजीव कुमार, अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव (कार्य प्रबंधन) श्री अभय कुमार सिंह, अपर सचिव श्री अरविंद कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने हर घर नल का जल योजना सहित अन्य जनोपयोगी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
माननीय मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण, बेहतर समन्वय और जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आश्वासन दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। अंत में माननीय मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने का आह्वान किया।
#HarGharNalKaJal
#PHEDBihar
#जलजीवनमिशन
#लोकस्वास्थ्यअभियंत्रणविभाग
#बिहारसरकार
#पूर्णिया
