प्रखंड सभागार में 20 सूत्री बैठक आयोजित

बुद्धवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री की पहली बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जगदीशपुर चौक व मार्केट में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष गुरुदेव मंडल ने की। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद मौजूद थे। बैठक की शुरुआत सदस्यों के परिचय से हुआ। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो के प्रति 20 सूत्री सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए शोकॉज पूछने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष प्रभाष चंद्र तिवारी मंडल जगदीशपुर- बैधनाथ मंडल ने पीएचडी के मो फिरदोस को जगदीशपुर प्रखंड की जनता पानी के अभाव से जो पुरा प्रखण्ड में हाहाकार मचा है उससे अवगत कराते हुए जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने को कहा।बैठक में जनवितरण प्रणाली के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एमओ उमाशंकर प्रसाद ने आपूर्ति विभाग की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में जून जुलाई माह का आवंटन प्राप्त हैं।

जून के वितरण हो रहा हैं। जुलाई के वितरण शुरू होने वाला हैं। बैठक में 20 सूत्री के अध्यक्ष गुरुदेव मंडल ने प्रति लाभुक से आधा किलो अनाज डीलर द्वारा काटने का मुद्दा उठाया। बैठक में परिमार्जन व म्युटेशन के नाम जम कर उगाही का मामला उठाया गया। राजस्व कर्मचारी जिला से ही अपना कार्य करते है। बैठक में आवास सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया। बैठक में 20 सूत्री सदस्य नरेंद्र कुमार झा ने मनरेगा योजना में बिना काम के राशि उठाने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में सीडीपीओ निकखत आरा ने आंगनबाड़ी में संचालित योजना पीएम मातृत्व बंदना योजना, अन्न प्रशासन योजना, गोदभराई , टीएचआर योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्यों ने पंचायत में चल रहे सोलर लाइट योजना, वेपर योजना की जानकारी की मांग की। 20 सूत्री सदस्य ने सोलर लाइट के स्थल चयन में अनियमितता का मुद्दा उठाया। बैठक में महिला चिकित्सक, एमबीबीएस डॉक्टर की कमी, एम्बुलेंस की कमी का मुद्दा छाया रहा। बैठक में बीएम ने बैंक में संचालित विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओ की जानकारी दी। बीडीओ रघुनंदन आनंद ने आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में 20 सूत्री सदस्य-दशरथ मंडल, सागर सिंह, दिलीप मंडल, रवि रंजन ,अंजनी कुमार राणा, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुमार , आशुतोष कुमार,सत्यम, शांति देवी, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *