प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का नगर पुलिस उपाधीक्षक एवं यातायात डीएसपी ने किया निरीक्षण

भागलपुर
दुर्गा पूजा के उपरांत होने वाले प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज नगर पुलिस उपाधीक्षक, भागलपुर तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा शहर के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़-प्रबंधन तथा विसर्जन मार्गों पर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।
भागलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे विसर्जन के दौरान प्रशासन का सहयोग करें तथा शांति और सौहार्द बनाए रखें।
@bihar_police
#BhagalpurPolice #HainTaiyarHum #Bhagalpur #DurgaPuja
