प्रमंडलीय आयुक्त ने किशनगंज में की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

किशनगंज, 12 मई 2025 — पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा आज किशनगंज समाहरणालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक श्री सागर कुमार झा (IPS), अर्द्धसैनिक बलों के पदाधिकारी एवं जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अंतर्राज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक प्रगति तथा जनहित से जुड़े विविध मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें।

इस बैठक को बिहार सरकार के गृह विभाग एवं जनसंपर्क विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *