बांका: यातायात थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी गई भावभीनी विदाई

बांका। शहर के तुलसी विवाह भवन में रविवार को दोपहर 2 बजे यातायात थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी के तबादले के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सहरसा स्थानांतरित हो रहे सत्यार्थी को एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, डीएसपी मुख्यालय, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी नीरज कुमार, नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा व सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर, बुके व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर यातायात डीएसपी नीरज कुमार ने संजय सत्यार्थी के कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ।
